प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
नये परिंदो को उड़ने में वक़्त तो लगता है
जिस्म की बात नही थी उनके दिल तक जाना था-2
लंबी दूरी तय करने में वक़्त तो लगता है-2
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
गांठ अगर लग जाये तो फिर, रिश्ते हो या डोरी-2
लाख करे कोशिश खुलने में, वक़्त तो लगता है-2
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
हमने इलाजे जख्म ए दिल तो ढूंढ लिया लेकिन-2
गहरे जख्मो को भरने में, वक़्त तो लगता है-2
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
नये परिंदो को उड़ने में वक़्त तो लगता है
No comments:
Post a Comment