खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें
दिलों में उल्फत नई नई है
अभी तकल्लुफ है गुफ्तगू में अभी मोहब्बत नई नई है
खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
अभी न आएगी नींद तुमको अभी न हमको
सुकूं मिलेगा
अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा अभी ये चाहत नई नई है
खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएं
फजां में खुशबू नयी नयी है गुलों पे रंगत रंगत नई नई है
खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं
नरम अपना
तुम्हारा लहजा बता रहा है
तुम्हारी दौलत नई नई है
खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आके बैठे हो पहली
सफ में
अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है
खामोशलब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
बमों की बरसात हो रही है पुराने जांबाज़ सो रहे हैं
गुलाम दुनिया को कर रहा वो जिसकी ताकत नई नई है
खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है
SONG LINK:
KARAOKE LINK: